रामपुर। पूर्व विधायक यूसुफ अली के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के चार मामलों में बुधवार को फैसला नहीं आ सका। अब इस मामल में 25 नवंबर को सुनवाई होगी।
पूर्व विधायक यूसुफ अली के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के 17 मुकदमे दर्ज हुए थे। जिसमें एक मुकदमे में वह बरी हो गए हैं। 16 मुकदमे अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं। यूसुफ के खिलाफ मिलकखानम थाने में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के चार मुकदमों में फैसला आना था। अब इस मामले में 25 नवंबर को सुनवाई होगी। संवाद