रामपुर। सपा नेता आजम खां से जुड़े चार मामलों में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। सभी मामलों की तारीख तय कर दी गई है।
शहर कोतवाली में दर्ज यतीमखाना बस्ती मामले में कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी थी। कोर्ट में गवाह नहीं पहुंचा, जिस पर इस सुनवाई नहीं हो सकी। अब मंगलवार को होगी। अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड व पासपोर्ट में मामले में भी सुनवाई होनी थी लेकिन उनके अधिवक्ता नहीं पहुंचे। स्थगन प्रार्थना पत्र दिए जाने के कारण अगली सुनवाई के लिए सात अक्तूबर की तारीख तय की गई है।
भोट थाने में दर्ज भड़काऊ भाषण के मामले में सोमवार को कोर्ट में बहस होनी थी,लेकिन बहस नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई आठ अक्तूबर को होगी। संवाद