फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के खिलाफ विवादस्पद टिप्पणी के मामले में अगली सुनवाई 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमे की अगली सुनवाई अब 27 जनवरी को होगी। गुरुवार को इस मामले में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। सांसद आजम खां के खिलाफ भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस कोतवाली में सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। एडीजे-6 धीरेंद्र कुमार की अदालत इस मामले की सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने इस मामले में सांसद को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दे रखा है। सहायक शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) रामौतार सैनी ने बताया कि इस मामले में अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी। इसके अलावा पिछले साल सैफनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई एडीजे-6 की कोर्ट में चल रही है। इस मामले में भी अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें