फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दिमागी बुखार से बच्चे की मौत के बाद जांच को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Fri, 25 Oct 2024 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। नगर में दिमागी बुखार से सात माह के शिवाय की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। इसके साथ ही बीमारी से बचाव के जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को नगर के मोहल्ला भूबरा निवासी कपिल वर्मा के सात माह के बेटे की शिवाय की बुखार के कारण मौत हो गई थी। मृतक परिजनों ने बताया था कि बीते सोमवार को शिवाय को बुखार हुआ था। बेहतर उपचार के लिए शिवाय को उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, लेकिन बुखार दिमाग पर चढ़ जाने के कारण बुधवार सुबह मासूम शिवाय की मौत हो गई। मामले की खबर प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को डीएमओ संजय सिंह चौहान, बायोलॉजिस्ट देवेंद्र कुमार मलेरिया इंस्पेक्टर रिंकू वर्मा, शंकर सिंह, अनुज अग्रवाल, विक्की गौतम व इतरत अली मृतक शिवाय के घर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमारी से बचाव के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें