फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी घोषणाओं पर अमल करे सरकार : उस्मान

सार

प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य को सौंपा।भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा सरकार के गठन को हुए कई महीने बीत गए लेकिन इसके बाद भी सरकार द्वारा अपने अपने घोषणा पर अमल नहीं किया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया ता कि अगर प्रदेश में दोबारा उनकी सरकार बनेगी तो वो किसानों को मुफ्त बिजली देंगे, घरेलू बिजली की दर आधा करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा जनपद सूखे की चपेट में है लेकिन सरकार द्वारा किसानों को कोई राहत नहीं दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी घोषणाओं पर अमल करे सरकार : उस्मान
विज्ञापन

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि विधानसभा चुनाव में किसानों को मुफ्त बिजली देने की बात कही गई थी। सरकार ने इस पर अभी तक अमल नहीं किया है। प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा सरकार के गठन को हुए कई महीने बीत गए लेकिन इसके बाद भी सरकार द्वारा अपने अपने घोषणा पर अमल नहीं किया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया ता कि अगर प्रदेश में दोबारा उनकी सरकार बनेगी तो वो किसानों को मुफ्त बिजली देंगे, घरेलू बिजली की दर आधा करेंगे। सरकार ने इस घोषणा के विपरीर सामान्य योजना के अंतर्गत नलकूप कनेक्शन बंद कर किसानों का उत्पीड़न किया है। सरकार ने अंधाधुंध बिजली चेकिंग कराकर लोगों के ऊपर झूठे मुकदमे लिखवाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा जनपद सूखे की चपेट में है लेकिन सरकार द्वारा किसानों को कोई राहत नहीं दी गई । तहसीलों बिजली और बैंक कर्मी किसानों के ऊपर वसूली का दबाव बना रहे हैं। ।प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष लालाराम गंगवार, बरेली के जिला अध्यक्ष इमरान अली खान ,जीनत खान, शावेज खान, मोहम्मद जाबिर, दानिश खान, रागिव, ताबिश. उवेश खान ,इस्लाम, परवीन, मोहम्मद उमर और शराफत अली सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें