फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा पर श्री कृष्ण को लगाया 56 तरह के व्यंजनों का भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गोवर्धन पूजा के मौके पर बुधवार को लोगों ने घरों और मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजन किया। श्रद्धालुओं गाय के गोबर से गोवर्धन बनाएं और उनकी पूजा अर्चना की। घरों में लोगों ने अन्नकूट की सब्जी बनाकर प्रसाद खाया। इसके बाद श्री कृष्ण को 56 पकवानों का भोग लगाया।
विज्ञापन

वैसे तो गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है। इस साल सूर्य ग्रहण होने की वजह से गोवर्धन पूजा दिवाली के दूसरे दिन बुधवार को मनाई गई। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के अहंकार को परास्त किया व ब्रजवासियों को इंद्र के भय से बचाया। इसी उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा की जाती है। बुधवार को श्री हरिमंदिर में भगवान गोवर्धन की पूजा की और अन्नकूट में 56 भोग लगाया। इस मौके पर भक्तों ने श्री कृष्ण के भजन गाए। इस मौके पर सुनीता, रुचि अरोड़ा, आरती मिश्रा, दीपा गुप्ता, सुनीता भाटिया, मंजू भारद्वाज, रामलखन शास्त्री, अमरनाथ खनेजा, महेश जुनेजा, काश्मीर सिंह, राकेश जुनेजा, अनिल अरोड़ा, प्रेेमपाल और सतीश भाटिया सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
चाह सोतियान स्थित महालक्ष्मी मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा किया। पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रीति कपूर, मृदुला और कुंजबिहारी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें