फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं उठे दुकानों के शटर

Tue, 08 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
नहीं उठे दुकानों के शटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। सर्राफा कारोबारी मंगलवार को बाजार गए जरूर, लेकिन दुकानों का शटर नहीं उठाया। कारोबारियों ने बाजार में मीटिंग की और आंदोलन को जारी रखने का फैसला लिया। कारोबारियों ने एलान किया कि हड़ताल को लेकर राष्ट्रीय स्तर से जो भी फैसला लिया जाएगा, उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2016-17 के आम बजट में ज्वैलरी पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री ने की थी। देशभर के सर्राफा व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। रामपुर में सर्राफा कारोबारी दो मार्च से हड़ताल पर हैं। मंगलवार को सर्राफा बाजार में व्यापारियों की मीटिंग हुई। फैसला लिया गया कि अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन की ओर से जो भी रणनीति बनाई जाएगी उस पर अमल किया जाएगा।

इस मौके पर राकेश मिश्रा, पारितोष चांदीवाला, सुरेश रस्तोगी, दिलीप रस्तोगी, राजू बंगाली, मुकेश आर्य, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, हरप्रीत सिंह, गोविंद गुप्ता, अशेष अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, कमल किशोर रस्तोगी, देवेंद्र सिंह, पराग जिंदल और कपिल शर्मा मौजूद रहे। वहीं, ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने की मीटिंग में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कमल किशोर रस्तोगी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी का फैसला सरकार को वापस लेना होगा।
विज्ञापन


व्यापारी इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर राजीव लोचन, अनिल अग्रवाल, पराग जिंदल, महेश रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, नरेश रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, पारस, प्रमोद, उमेश, संजीव सिंह, प्रदीप सिंह, रवि गुप्ता व अनुज अग्राल सहित अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें