फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-गर्भ जल सरंक्षण को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

विज्ञापन
शाहबाद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भूगर्भ जल सरंक्षण संगोष्ठी में छात्राओं को जानकारी देते ? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
शाहबाद। ‘जल है तो कल है और जल ही जीवन है’ के स्लोगन से छात्राओं को जल का महत्व समझाया गया। जल को बचाने के लिए छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को मुरादाबाद से आए जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने भूगर्भ जल स्तर को लेकर संगोष्ठी के दौरान छात्राओं को जल संरक्षण के तरीके व इसकी आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है ओर जल है तो कल है। इस विषय पर संगोष्ठी कर विस्तृत जानकारी से लाभांवित कराया। संगोष्ठी में बताया कि भूमि पर उपलब्ध कुल जल का 2.75 फीसदी हिस्सा ही पीने योग्य है। यदि समय रहते जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में बहुत समस्या आएगी। लगातार जल का स्तर गिरता जा रहा है। इस दौरान मुरादाबाद से आए सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि महाराष्ट्र के लातूर में आज भी जल आपूर्ति वाटर ट्रेन द्वारा की जाती है। यहां पर जल स्तर गिर चुका है और जल नहीं है। इस कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य हरद्वारी सिंह द्वारा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के बाद गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता विषय पर निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा दस की जेबा बी प्रथम, खुशबू द्वितीय और शक्ति तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर शिक्षिका शबनम जहां उस्मानी, सुमन, सोनम, श्यामलता, मीनाक्षी, उजमा वकील खान, तलत, चेतना, वंशिका आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें