भोट। सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने किशोरी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब सत्रह वर्षीय किशोरी की सोमवार की रात तबीयत अचानक खराब हो गई थी। परिजनों ने उसे रात में ही जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान रात में ही किशोरी की मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन रात में ही जिला चिकित्सालय पहुंच गए थे। वहीं किशोरी की मौत की सूचना चिकित्सकों ने पुलिस को दे दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।