फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मझरा हसन में घूघा नदी का पुल डूबा, मुख्यालय से संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण घूघा नदी उफान पर है, जिसके चलते मझरा हसन में नदी पर बना पुल डूब गया है। जिससे कई गांवों से संपर्क टूट गया है और आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है। मझरा हसन गांव घूघा नदी के किनारे बसा हुआ है। तहसील एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए नदी पर लगभग डेढ़ दशक पहले पुल का निर्माण हुआ था। इस वर्ष पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते अन्य नदियों की तरह ही घूघा नदी भी उफान पर है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। पुल की केवल रेलिंग दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल के ऊपर लगभग तीन फुट पानी बह रहा है। पुल डूबने से स्वार और रामपुर का आवागमन बंद है। बहुत आवश्यक कार्य से ही लोग गांव से बाहर निकल रहे हैं। उन्हें कई वैकल्पिक मार्गों से किलो मीटर अतिरिक्त यात्रा करना पड़ रही है। जल स्तर बढ़ने से नदी के आसपास का जंगल जलमग्न है और फसलें पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि घूघा नदी की धार कब्रिस्तान की ओर घूम रही है। आशंका है कि अगर पानी और बढ़ा तो कब्रिस्तान की भूमि कट सकती है। इसके अलावा नैया नदी का पानी भी खानपुर उत्तरी समेत लोहारी के जंगल में फैल चुका है, जिससे धान और गन्ने की फसल तबाही के कगार पर है। बुधवार की देर रात पानी तेजी से बढ़ जाने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने राजस्व प्रशासन से क्षेत्र के गांवों की सुध लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें