फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी तट पर अस्थायी तंबुओं से सजा घाट, गंगा स्नान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसी तट पर अस्थायी तंबुओं से सजा घाट, गंगा स्नान आज
विज्ञापन

रामपुर। कोरोना के दो वर्ष बाद परंपरा और आस्था का संगम फिर देखने को मिलेगा। कोसी में हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। इसके लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। महिलाओं की सहूलियत के लिए एक घाट अलग से बनाया गया है, जबकि एक अन्य कक्ष भी तैयार किया गया है। इसके अलावा बच्चों के खेल-तमाशे ओर चाट पकोड़ी की दुकानें भी लग चुकी हैं। देर शाम तक यहां पर अस्थायी तंबुओं का शहर बस गया है। आज भक्तिभाव के बीच लोग स्नान करेंगे।
रामपुर में कोसी नदी के तट पर गंगा मेले की अनूठी परपंरा चली आ रही हैं। जिसमें रामपुर के साथ ही बिलासपुर और इससे सटे आसपास के इलाकों से लोग दूर-दराज से यहां आते हैं और गंगा स्नान के लिए आस्था की डुबकी लगाते हैं। ऐसे में जिला पंचायत स्तर से यहां पर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। इसके लिए खासतौर पर पहली बार प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों के आठ तंबू लगाए गए हैं। जिससे पूरे मेले की मॉनीटरिंग होगी। इसके साथ ही एक महिला घाट का अलग से स्थान रखा गया है। यहां पर बल्लियों के सहारे से एक अस्थायी घाट लगाया गया है। वहीं महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए भी अलग से स्थान दिया गया है। इसके अलावा आठ नल लगाए गए हैं। वहीं दो पुरुष और दो महिला शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है। व्यवस्थाओं को सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने अमली जामा पहनाया है। देर शाम तक सुरक्षा व्यवस्था और बल्लियों की रेलिंग की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

झूले और खेल तमाशे का इंतजाम
कोसी घाट पर स्नान करने आने वाले बच्चों के लिए खास व्यवस्था की गई है। यहां उनके मनोरंजन के साधन भी लगाए गए हैं। जिनमें तरह-तरह के झूले और खेल तमाशे का इंतजाम किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता
जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था चॉक-चौबंद रहेगी। यहां पर पुलिस फोर्स के साथ ही स्काउट गाइड के लोग रहेंगे। वहीं पानी को देखते हुए सुरक्षा के लिए दो गोताखोर भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

घाटमपुर से निकलेंगे श्रद्धालु
कोसी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए बने नाले पर मिट्टी डालकर उसको निकलने योग्य बना दिया गया है। घाटमपुर के रास्ते यहां से श्रद्धालु निकलेंगे। यहां पर दोपहर को लेबर लगाई गई थी, जिसने मिट्टी डाल कर भराव कर दिया गया है। =
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें