फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेटी पैदा हुई तो दिया तीन तलाक, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी में बेटी को जन्म देने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग छह साल पहले नगर निवासी हशमत पुत्र रईस दूला के साथ हुई थी। उसने बेटी को जन्म दिया तो पति समेत ससुराल के लोग ताने देने लगे। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी करने की बात कही। आठ अप्रैल की सुबह 10 बजे सास व ससुर समेत पांच लोगों ने उसे पीटा। बाद में पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति हशमत, देवर दानिश, सास मुस्तफाई, ननद फरजाना और रेहाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें