पुलिस के मुताबिक इंडियन ऑयल का एक गैस कैप्सूल शनिवार की रात लगभग पौने दस पर दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग पर पलट गया। कैप्सूल सुल्तानपुर पट्टी (उत्तराखंड) जा रहा था। कैप्सूल में गैस भरी हुई है। कोहरे होने की वजह से कैप्सूल अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को चोट नहीं आई है, लेकिन कैप्सूल से गैस लीक होने से कस्बे में अफराफतरी मच गई।
पुलिस ने आननफानन दुकानें बंद करा दीं। पूरे शहर की बिजली की आपूर्ति बंद कर दी है। साथ ही लाउडस्पीकर से यह एनाउंसमेंट करा दिया गया है कि कोई भी अपने घर के अंदर चूल्हा या अलाव न जलाए। बीड़-सिगरेट भी न पिए। पुलिस ने दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग से ट्रैफिक को बंद कर दिया है। जहां कैप्सूल पलटा है उसके आसपास पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने मामले की सूचना सुल्तानपुर पट्टी स्थित आईओसी के प्लांट को दे दी है।