फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रामपुर में पलटा गैस कैप्सूल, पुलिस ने की लोगों से घर में चूल्हा और अलाव न जाने की अपील

Sat, 31 Dec 2022 11:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दढ़ियाल (रामपुर)

सार

पुलिस ने आननफानन दुकानें बंद करा दीं। पूरे शहर की बिजली की आपूर्ति बंद कर दी है। साथ ही लाउडस्पीकर से यह एनाउंसमेंट करा दिया गया है कि कोई भी अपने घर के अंदर चूल्हा या अलाव न जलाए।
विज्ञापन
दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग पर शनिवार की रात गैस कैप्सूल पलट गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग पर शनिवार की रात लगभग पौन दस गैस कैप्सूल पलट गया। पलटने के बाद कैप्सूल से गैस लीक होने लगा। इसको देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। पूरे कस्बे की बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई और लोगों से अपील की गई है कि वो घरों में चुल्हा या अलाव न जलाएं। घटना की जानकारी इंडियन ऑयल के सुल्तानपुर पट्टी स्थित प्लांट को दे दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इंडियन ऑयल का एक गैस कैप्सूल शनिवार की रात लगभग पौने दस पर दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग पर पलट गया। कैप्सूल सुल्तानपुर पट्टी (उत्तराखंड) जा रहा था। कैप्सूल में गैस भरी हुई है। कोहरे होने की वजह से कैप्सूल अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को चोट नहीं आई है, लेकिन कैप्सूल से गैस लीक होने से कस्बे में अफराफतरी मच गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने आननफानन दुकानें बंद करा दीं। पूरे शहर की बिजली की आपूर्ति बंद कर दी है। साथ ही लाउडस्पीकर से यह एनाउंसमेंट करा दिया गया है कि कोई भी अपने घर के अंदर चूल्हा या अलाव न जलाए। बीड़-सिगरेट भी न पिए। पुलिस ने दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग से ट्रैफिक को बंद कर दिया है। जहां कैप्सूल पलटा है उसके आसपास पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने मामले की सूचना सुल्तानपुर पट्टी स्थित आईओसी के प्लांट को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें