फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी(रामपुर)। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच मंगलवार को गणपति विसर्जन उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कोसी नदी घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गणपति की प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में घाट तक लाया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने नदी में विसर्जन कराने की बजाय घाट पर ही अस्थायी सरोवर तैयार कराया था। इसमें श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया। शाम चार बजे तक लगभग 80 प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। बाजपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, सुल्तानपुर पट्टी सहित चौकी क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु विसर्जन में शामिल हुए। प्रतिमाओं को सरोवर में उतारते समय गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए। पुलिस सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंधन के कारण इस बार गणपति विसर्जन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें