रामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम जोगिंदर सिंह ने कहा कि मजिस्ट्रेट अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी के साथ निभाएं। कहा कि अधिकारी बूथों पर मूल सुविधाओं का ध्यान रखें। कहा कि आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ही काम करें।जिला सहकारी बैंक के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों व प्रभारी अधिकारियों के साथ मंथन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अफसर सभी बूथों का निरीक्षण करें और यहां उपलब्ध मूल सुविधाओं का निरीक्षण करें। यदि कहीं कोई कमी है तो उसको दूर कराएं। कहा कि निर्वाचन आयोग ने जो गाइडलाइन जारी की हैं उसके अनुसार ही कार्य करें। निर्वाचन दिवस से पूर्व आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप समस्त सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए शांतिपूर्ण और सकुशल मतदान संपन्न कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। अधिकारी अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लें और वहां की गतिविधियों पर नजर रखें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहेंगे। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।