फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा पहुंचा 44 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में अब तक का सबसे गर्म दिन शुक्रवार रहा। पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाकर रख दिया। इसके साथ पूरे दिन गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़े चलते रहे। शाम तक मौसम में गर्माहट और उमस भरी रही। मौसम के जानकारों ने बताया कि 17 जून के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान रहा 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे से तेज धूप शुरू हो गई। जिससे उमस की वजह से लोगों को पसीना आने लगा। धूप में तेजी इतनी थी कि इसकी तपिश और तेज गर्म हवाओं से लोग झुलसने लगे।
विज्ञापन

चेहरों पर पड़ती धूप और गर्म हवाओं से लोग आहत हुए। 10.6 किमी प्रति घंटा दक्षिण पश्चिम की रफ्तार से गर्म हवाएं दिनभर चलीं। दोपहर तीन बजे तक मौसम काफी तल्ख रहा। ऐसे में जरूरी काम पर जाने वाले लोग ही घर से निकले। शाम करीब पांच बजे तक धूप और उमस बरकरार रही। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 17 जून हीट वेव चलती रहेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव आ सकता है।

पिछले 15 साल में जून का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार
2009 से 2023 तक जून के महीने के आंकड़ों की बात करें तो 15 साल में जून का महीना इतना गर्म नहीं रहा है। शुक्रवार को 44.2 तापमान दर्ज किया गया। इस साल मई में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें