फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रिटायर्ड इंस्पेक्टर से 1.85 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर से 1.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। एडीजी बरेली जोन के आदेश पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर के वेरिया रोड निवासी गंगा सहाय सत्संगी रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक बरेली को एक शिकायत पत्र दिया था कि जिसमें कहा था कि वह पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं। उनकी मुलाकात रामपुर के सिविल लाइंस के कृष्णा बिहार निवासी रवि सक्सेना से मुलाकात हुई थी। इस दौरान रवि ने रुपये की मदद की बात कहीं थी। जिस पर उन्होंने 2.40 लाख रुपये दे दिए।
बाद में वापस मांगने पर रवि ने 55 हजार वापस कर दिए, लेकिन बाकी रुपये के लिए बहाने बनाने लगा। पीड़ित निरीक्षक ने सिविल लाइंस पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर पीड़ित ने एडीजी को मामले की जानकारी दी। इसी शिकायत पत्र के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें