धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में शंकरपुर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से चार महिलाओं ने सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इस बीच दुकान संचालक ने चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के केथ वाली मस्जिद निवासी सुरेश रस्तोगी की ज्वैलरी की दुकान शंकरपुर गांव में है। रविवार को सुरेश रस्तोगी की दुकान पर चार महिर्लाएं आइं और उन्होंने सोने के आभूषण दिखाने की बात की। महिलाओं ने आभूषण देखे लेकिन आभूषण पसंद न आने की बात कहते हुए दुकान से जाने लगी। जिस पर दुकानदार ने आभूषण समेटे तो वह कम मिले। इस दौरान दुकान संचालक ने शोर मचाकर चारों महिलाओं को पकड़ लिया। मामले की जानकारी होने पर शहजादनगर पुलिस भी मौके पर आ गई और चारों महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई। शहजादनगर थाना प्रभारी शरद पवार ने बताया ज्वैलर्स की शिकायत पर चारो महिलाओं को पकड़ लिया है। पूछताछ की जा रही है।