फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पशु अवशेष दबवाने के मामले में चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Mon, 28 Sep 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। ग्राम हमीरपुर में पशु अवशेष दबाए जाने के मामले में एसपी अनिल कुमार शिशोदिया ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

इनमें एसआई अफजाल अहमद, एसआई नीरज कुमार, कांस्टेबल मोहित और कांस्टेबल पुनीत शामिल हैं। पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बाद यह कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को सुलेमान की जमीन पर जेसीबी से अवशेष दबाए जाने की सूचना पर बजरंग दल और ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पहचान स्पष्ट होने से पहले अवशेष दफनाने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद साढ़े छह घंटे तक हंगामा चला। पशु चिकित्सक ने बाद में अवशेषों से मांस का सैंपल लिया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें