रामपुर। जिले में सोमवार को चार नए कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। जिसमें एक बुजुर्ग सहित तीन युवाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस दौरान एक कोरोना संक्रमित ने आइसोलेशन की अवधि को भी पूरा कर लिया। सोमवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में सक्रिय मामले 13 हो गए हैं।
जिले में सात अप्रैल को पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद से अब तक 52 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में सात दिन से लगातार कोरोना के संक्रमित निकल रहे हैं। इस बीच सोमवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में चार संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसमें शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग, गंज थाना क्षेत्र निवासी दो युवक के साथ एक टांडा थाना क्षेत्र निवासी युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में एक कोरोना संक्रमित ने आइसोलेशन की अवधि को भी पूरा कर लिया है। वहीं, सोमवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद चारों संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ ही रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले 13 हो गए हैं।