फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल

Wed, 28 Feb 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। नेशनल हाईवे पर सोमवार रात कार व ट्रक की आमने सामने की टक्कर में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। चारों घायलों को हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बरेली निवासी संजीव कुमार चौधरी सोमवार रात करीब साढे दस बजे कार से अपने साथी विपिन, धर्मेन्द्र व शशी कुमार के साथ रूद्रपुर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर लाला वाला बाग के पास पहुंचते ही उनकी कार की टक्कर सामने की ओर से आ रहे ट्रक से हो गई। भीषण हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और कार में ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गयी और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हाईवे गश्त कर रही थाना अध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चारों घायल युवकों को बाहर निकाला। जिला चिकित्सालय भिजवाया।थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चारों घायलों को हाईवे एबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें