फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बुखार से महिला व किशोरी सहित चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में बुखार लगातार जिंदगियां छीन रहा है। शनिवार को सैदनगर क्षेत्र के कांशीपुर, आंगा और मुरसैना गांव में चार लोगाें की बुखार से जान चली गई। इनमें से तीन लोगों को बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी अहमद हसन की पत्नी हमसीरन (52) को कुछ दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को दिखाया और जांच कराने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गईं। यहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। इसी क्षेत्र के गांव मुरसैना निवासी कविता (17) व सुंदर (35) वर्ष को भी बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इन्हाेंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
आंगा गांव में ओमप्रकाश (52) को चार दिन पहले बुखार आया था। निजी डॉक्टर से उसका इलाज चल रहा था। घर पर तबीयत खराब होने पर उसकी मौत हो गईं। गांव में 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि बुखार की रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डेंगू व मलेरिया का कोई मामला नहीं आया है। गांव में लगातार सक्रियता से बीमारी की रोकथाम के दिशा में काम हो रहे हैं। बीमार लोगाें की जांच की जा रही है। जिन गांवों में मौत की जानकारी आ रही है, वहां टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. केके चहल, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें