रामपुर। ट्यूबवेल की लाइन का फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन समेत दो लोग करंट की चपेट में आ गए थे। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर बरेली में भर्ती कराया था। उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय सोनू (26) की मौत हो गई। 27 जुलाई को शाहबाद क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी बिजली विभाग के लाइनमैन प्रेमपाल अपने सहयोगी सोनू को लेकर शाहबाद के चकरपुर कदीम गांव के जंगल मे ट्यूबवेल की हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करने गए थे। फाल्ट टीक करते समय करंट लगने से दोनों झुलस गए थे। सोनू की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल फिर मुरादाबाद और फिर बरेली में भर्ती कराया गया था। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को शव घर पहुंचा। विद्युत विभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया था कि सोनू उनके विभाग का कर्मी नहीं था। सोमवार देर शाम को मृतक सोनू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सुनीता और दो बच्चों को छोड़ा है। संवाद