रामपुर। मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चार नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि, एक व्यक्ति ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर ली है। इसके बाद जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 25 हो गए हैं।
जिले में सात अप्रैल लंबे अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद से अब तक 180 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, जिले में मई और जून माह में कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे थे। लेकिन, जुलाई माह से अब तक 158 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में चार नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिसमें चमरौआ, टांडा और गंज क्षेत्र के युवा के साथ अजीमनगर क्षेत्र का एक बालक शामिल हैं। सोमवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद चारों कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले 25 हो गए हैं। संवाद