फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो साल की मासूम और एक स्कूल प्रशासक सहित चार नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि-

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में बुधवार को दो साल की मासूम और एक स्कूल प्रशासक सहित चार नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 21 हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले में सात अप्रैल को संभावित चौथी लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद से अब तक 82 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, जिले में मई और जून माह में कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे थे। लेकिन, जुलाई माह में अब तक 64 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अब बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में चार कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसमें शाहबाद थाना क्षेत्र निवासी एक दो साल की मासूम और एक स्कूल के प्रशासक सहित दो लोग नगर क्षेत्र के शामिल है। बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद सभी कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले 21 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें