रामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में शुक्रवार को 4 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसमें 3 नवंबर को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में एक, 5 नवंबर को निजी लैब द्वारा एक और 5 नवंबर को हुई एंटीजन जांच में 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है।