फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2024 05:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। स्वार कोतवाली क्षेत्र के कोसी नदी खादर में सोमवार की रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो तस्कर अकरम निवासी मोहल्ला रसूलपुर गांव स्वार और स्वार के ही लाडपुर गांव निवासी रिजवान गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस मुठभेड़ स्थल से भाग रहे दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इस बीच घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव स्थित कोसी नदी के खादर में पशु तस्करों की सक्रियता बढ़ रही थी, यहां पशु अवशेष भी पड़े मिले थे। इसके मद्देनजर एक वर्ग विशेष में रोष पैदा हो रहा था। पुलिस ने तस्करों की धर पकड़ के लिए मुखबिर लगाए। सोमवार की रात सूचना मिली कि जालफ नगला गांव के कोसी नदी खाद के जंगल में संदिग्ध पशु तस्कर हैं जो प्रतिबंधित पशु का वध करने के तैयारी में हैं। कोतवाल ने दो टीमें गठित की थी, जिसमें एक टीम अलीनगर जागीर हड़पुरा-मटखुन्ना गांव के कोसी तटबंध से जालफनगला की ओर बढ़ी जबकि दूसरी टीम स्वार की पश्चिम दिशा से बताई गई जगह की ओर बढ़ गई। टीमों के पहुंचने की आहट सुनकर पुलिस ने उन्हें ललकारा और खुद को पुलिस के हवाले करने को कहा। पुलिस का कहना है कि तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस टीम का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ, लेकिन जब पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की तब दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर घायलों अकरम और रिजवान को घायल अवस्था में पकड़ लिया, जबकि दूसरी टीम ने फरार होने का प्रयास कर रहे राशिद व शौकीन को दबोचने में सफलता हासिल की।
सभी को कोतवाली ले आया गया। यहां से दोनों घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया, बाद में बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया। इस बीच पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात धनौरी गांव में हुई पशु अवशेष मिलने की घटना उनके द्वारा की गई थी। आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर संदीप त्यागी, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा, कुशलपल व नायाब खां, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार, अंकुर कुमार, राहुल अलूना, सोमवीर और आशीष राणा शामिल रहे।
विज्ञापन

तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में चार तस्करों को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटर साइकल, पशु वध करने के उपकरण और चार तमंचे 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और दो कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें