फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर सीट से छह बार जीती कांग्रेस, भाजपा का खाता कभी नहीं खुला

Tue, 06 Dec 2022 04:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

आजम खां इस सीट से दस बार विधायक चुने गए हैं। इस सीट पर भाजपा कभी नहीं जीती है। उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए सरकार और संगठन ने अपनी पूरी ताक झोंक दी थी।
विज्ञापन
Azam Khan - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान संपन्न हो गया है। इस सीट पर सपा नेता आजम खां के साथ-साथ भाजपा की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। आजम खां की प्रतिष्ठा इस वजह से दांव पर है कि यह सीट उनका गढ़ माना जाता है। आजम खां इस सीट से दस बार विधायक चुने गए हैं। इस सीट पर भाजपा कभी नहीं जीती है। उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए सरकार और संगठन ने अपनी पूरी ताक झोंक दी थी। मंत्रियों की फौज को चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया गया था। साथ ही भाजपा संगठन के पदाधिकारी रामपुर में डेरा डाले रहे। कांग्रेस भी यहां से छह बार जीती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें