फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पूर्व पालिकाध्यक्ष को कोर्ट से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय में नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में नामजद पूर्व पालिकाध्यक्ष फात्मा जबी को कोर्ट ने राहत दी है। कोर्ट उनकी अंतरिम जमानत याचिका 29 अप्रैल तक के लिए मंजूर कर ली है। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम और अनवार की निशानदेही पर पुलिस ने सितंबर 2022 में जौहर यूनिवर्सिटी से रामपुर नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद की थी। यह मशीन यूनिवर्सिटी कैंपस में दबाई गई थी। इस मामले में भाजपा नेता बाकर अली खां की ओर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम व अनवार व सालिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने विवेचना कर पूर्व पालिकाध्यक्ष फात्मा जबी को भी आरोपी बनाते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। पूर्व पालिकाध्यक्ष फात्मा जबी ने अपने अधिवक्ता इरफान अहमद खां के माध्यम से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट में सुनवाई हुई। अधिवक्ता के मुताबिक कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के बाद 29 अप्रैल तक के लिए अंतरिम जमानत याचिका मंजूर कर ली। अब इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें