फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खाद्य विभाग ने 70 किलो किया सीज, 15 नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टांडा और स्वार में खाद्य पदार्थों की चेकिंग की। इस दौरान कुल 70 किलोग्राम तेल को मिलावट के शक में सीज कर दिया गया। खाद्य पदार्थों के 15 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान में टांडा स्थित खाद्य तेल विक्रेता मजहरूल इस्लाम से राइसब्रान आयल और सरसों के तेल का एक-एक नमूना, मसवासी स्थित खाद्य पदार्थाें के थोक विक्रेता एसके एजेंसी के मालिक सर्वेश कुमार जैन से मिर्च पाउडर व अचार मसाला का एक-एक नमूना, चाय पत्ती का एक नमूना, बिजारखाता स्थित फुरकान की दुकान से राइसब्रान आयल व हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना लिया।
यहां लगभग 60 किलोग्राम राइसब्रान ऑयल तथा 10 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया गया। अभिहित अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन स्थित दूधिया चंद्रपाल शर्मा और डम्मर सिंह से दूध का एक-एक नमूना, तारामंडल स्थित दूधिया ताहिर से दूध का एक नमूना, पाखड़ चौकी चौराहा स्थित सुल्तान ट्रेडर्स के शावेज से आमचूर पाउडर का एक नमूना और उस्मान से राइसब्रान ऑयल का एक नमूना, स्वार स्थित बाला जी ट्रेडर्स के शिवओम से सरसों का तेल व रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का 1-1 नमूना और बेसन का 1 नमूना लिया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 15 नमूने संग्रहीत करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किए जाएंगे। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रताप, मनोज कुमार, अशोक कुमार, राहुल शुक्ला, अजरा बी मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें