फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पांच गिरफ्तार 18-03-08

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सरकारी कार्य में बाधा करने के आरोप में टांडा थाना की पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक थाना टांडा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सहरिया नरपत में आपस में झगडा कर रहे दो पक्षों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने हमलावर होकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस संबंध में थाना टांडा में आईपीसी की धारा 147,148,332,353,504 पंजीकृत हुआ था। शुक्रवार को थाना टांडा पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी जुल्फेकार अली. गुलाम अहमद, वारिस अली, वाहिद और अहमद नवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें