फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार समेत जिले के पांच और निकाय टैक्स के दायरे में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के सभी निकायों के 30200 और मकान टैक्स के दायरे में आ गए हैं। इनसे टैक्स वसूली की जाएगी। टैक्स के दायरे में पहली बार आने वाले निकायों में स्वार, शाहबाद, सैफनी, दढ़ियाल व नरपतनगर पंचायत हैं। अब यहां भी टैक्स वसूली होगी। इसके लिए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने निर्देश दिए हैं। स्थानीय निकाय क्षेत्रों में सभी घरों व प्रतिष्ठानों को नियमानुसार गृह कर और जल कर के दायरे में लाया जाएगा, इससे निकायों की आय बढ़ेगी।कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जिले के छह निकायों में 55686 मकानों व अन्य भवनों से टैक्स की वसूली होती थी, लेकिन अब इसका दायरा 30 हजार बढ़ गया है। इस तरह अब 11 निकायों के 85866 मकान टैक्स के दायरे में आ गए हैं। उनके मुताबिक अभी तक स्वार, शाहबाद व नई नगर पंचायत बनाई गईं दढ़ियाल, सैफनी और नरपतनगर में गृह व जल कर की वसूली नहीं होती थी। अब उनसे भी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्थानीय निकायों से उन्हें ही विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र ट जारी किए जा सकेंगे, जिन पर निकाय का किसी प्रकार का टैक्स बकाया नहीं होगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि स्थानीय निकायों में टैक्स कलेक्शन में कोई अनियमितता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र से पूर्व स्थानीय निकायों में स्थित नालों की सफाई बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने रामपुर शहर में स्थित कुल नालों और जल भराव वाले स्थलों के बारे में अधिशासी अधिकारी से जानकारी ली और कहा कि 15 जून तक सभी नालों की सफाई हो जाए।
शाहबाद में नवीन मंडी के निकट स्थित तालाब के सुंदरीकरण के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए और कहा कि जलाशयों का संरक्षण बहुत जरूरी है क्योंकि इससे बारिश के पानी को संरक्षित करने में मदद मिलती है। प्रमुख चौराहों पर आकर्षक पौधरोपण होगा, इसके लिए उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को स्थल चिह्नीकरण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय संदीप कुमार वर्मा सहित सभी अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



पेयजल परियोजनाओं का करें विधिवत संचालन : डीएम
डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक करके जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई पेयजल परियोजनाओं को विधिवत संचालित कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी सचिवों के साथ बैठक करें तथा यह सुनिश्चित कराएं कि पेयजल परियोजनाओं पर ऑपरेटर की तैनाती हो ताकि समय से जलापूर्ति सुचारू हो सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान निर्देश दिए कि जिले में संचालित गोशालाओं में संभ्रांतजनों से भूसादान कराया जाए, इसके लिए उन्होंने सभी एसडीएम, बीडीओ और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित पशु चिकित्सालयों में पशुओं के उपचार की सुविधा को बेहतर तरीके से प्रभावी बनाया जाए इसमें अधिकारी कोई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन




टैक्स के दायरे में आने वाले मकानों का आंकड़ा

निकाय पहले भवनों संख्या अब बढ़े मकान

रामपुर 30774 36900 6126

स्वार 00 6642 6642

टांडा 5692 6196 504

मिलक 5011 5106 95

बिलासपुर 5997 7730 1733

केमरी 4007 4143 136

शाहबाद 00 6525 6525

मसवासी 4205 4251 46

सैफनी 00 2298 2298

दढ़ियाल 00 3670 3670

नरपतनगर 00 2425 2425

कुल 56686 85886 30200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें