फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बरेली के सिरौली क्षेत्र के गुरगांवा गांव निवासी ओम नारायण, पत्नी राधिका, बेटा आशीष (13) और महेंद्रपाल बाइक से शाहबाद के गलपुरा रिश्तेदारी में आ रहे थे। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। आते समय टांडा और सुहावा गांव के बीच सामने से आ रही दूसरी बाइक से अचानक टक्कर हो गई। दूसरी बाइक टांडा गांव निवासी आकाश चला रहा था। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांचों लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डाॅक्टरों ने बताया कि पांचों के हाथ-पैर टूट गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में घायलों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें