पांच बकरियों की मौत, तहरीर दी
सैदनगर। थाना अजीमनगर क्षेत्र में गांव मिलक अब्बू खां निवासी रामकुमार की पांच बकरियों की मौत हो गई। बकरियों की हत्या की आशंका जताते हुए उसने पुलिस को तहरीर दी है।
रामकुमार पेशे से मजदूर है। उसने बकरियां पाल रखी थी। जिनकी वह काफी देखभाल करता था। बुधवार को बकरियों के लिए चारा खरीद लेकर आया था। जोकि उसने बकरियों को खिलाया। चारा खिलाने के बाद रात में ही बकरियों ने दम तोड़ दिया। इस मामले पीड़ित ने हत्या की आशंका जताते हुए चौकी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। संवाद