रामपुर। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पांच नए संक्रमित सामने आए हैं। इस तरह जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 28 हो गए हैं। जिले में सात अप्रैल लंबे अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद से अब तक 136 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, जिले में मई और जून माह में कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे थे। लेकिन, जुलाई माह से अब तक 114 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अब शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में पांच नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद सभी कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले 28 हो गए हैं। संवाद