रामपुर। शुक्रवार को जिले में पांच नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिसके बाद जिले में सक्रिय मामले सात हो गए हैं।
पिछले डेढ़ माह से जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों को लेकर राहत रही। कई दिन नए मामले शून्य रहे तो जिस दिन नए मामले सामने आए भी तो अधिकतर उनकी संख्या एक या दो रही। लेकिन, शुक्रवार को एक साथ पांच नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जो पिछले लंबे समय से कोरोना संक्रमण को लेकर आ रही राहत भरी खबरों के बीच चिंता बढ़ाने वाली है। लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। शुक्रवार को जिन पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उनकी सबकी उम्र साठ साल से कम है। इनमें दो संक्रमित ही 50 साल से अधिक आयु के हैं। सभी संक्रमितों की पुष्टि निजी लैब में की गई है। जिले में कुल सक्रिय मामले सात हो गए हैं। संवाद