रामपुर।रंजिश के चलते कुछ लोगों ने बिजली की दुुकान पर आकर फायरिंग कर दी। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
सिविललाइंस थाना क्षेत्र के विष्णु विहार कालोनी के किटप्लाई रोड निवासी मुकेश की बिजली के उपकरणों की दुकान है। आरोप है कि दुकान से सामान खरीदने को लेकर पिछले दिनों उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। इसी से आरोपी रंजिश मानने लगे थे। सोमवार शाम लोग दो कार में भरकर दुकान पर आ गए। उनके हाथों में तलवार और अवैध असलहे थे।उन्होंने दुकानदार पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस पर हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर दी। जिससे वहां भगदड़ मच गई।किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के आने तक हमलावर फरार हो गए। ज्वालानगर चौकी प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि बिजली के सामान की खरीद को लेकर दुकानदार और आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ है।दुकानदार की ओर से तहरीर मिल गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।