फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शहर में चार स्थानों पर सजेगा पटाखा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिवाली के लिए शहर में चार स्थानों पर पटाखा बाजार लगाया जाएगा, जिसके लिए 90 से अधिक दुकानदारों ने अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है। नगर मजिस्ट्रेट ने आवेदनों को जांच के लिए पुलिस विभाग को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

12 नवंबर को दिवाली का त्योहार है। लिहाजा, लोगों ने अपने मकान और दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। रंग बिरंगी की रोशनी वाली झालरें बाजारों में आने लगी हैं। इसके साथ ही दिवाली पर पूजन के बाद आतिशबाजी होती है। हर बार की तरह इस बार शहर में चार स्थानों पर पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी। इसमें पनवड़िया, अजीतपुर, गांधी समाधि और चीनी मिल के मैदान पर बाजार लगाए जाएंगे। इसके लिए दुकानदारों ने नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में आवेदन शुरू कर दिए हैं। अब तक 90 से अधिक लोगों के आवेदन आ चुके हैं, जिन्हें जांच के लिए पुलिस विभाग के पास भेजा गया है। नगर मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार भट्ट ने बताया कि इस बार दिवाली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री पर जोर दिया जाएगा। सभी शर्तों का पालन कराया जाएगा। आतिशबाजी का बाजार सजाने के लिए प्रशासन की ओर से फायर विभाग के साथ ही पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए प्रशासन ने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें