फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सर्दी से बचाव के लिए 263 स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि ठंड बढ़ने के बाद जिले में 263 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। साथ ही रेन बसेरे संचालित कराए जा रहे हैं, ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को खुले आसमान के नीचे रात न बितानी पड़े। सभी तहसीलों में जरूरतमंदों को कंबल वितरण सुनिश्चित कराने के लिए उप जिलाधिकारियों की डिमांड के अनुरूप कंबल पहुंचा दिए गए हैं, जिनका वितरण कराया जा रहा है। नगर पालिका रामपुर में 60, टांडा में 22, स्वार में 27, बिलासपुर में 43, मिलक में 31, कैमरी में 14, मसवासी में 30, शाहबाद में 08, नरपतनगर दूंदावाला में 13, दढ़ियाल में 11 और सैफनी में 04 स्थानों पर वर्तमान में अलाव जलाने के प्रबंध किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें