रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बसपा नेता के बुटीक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख खलबली मच गई। आग की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मालिक के अनुसार आग से बुटीक में बीस लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुंडा पीर की मजार निवासी शैला खां ने बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। वह इसके साथ ही वह बुटीक एंड पेचवर्क के नाम से बुटीक चलाती हैं। बुधवार को उनके पति शहाब खां पास के ही घर पर गए थे, जिसके बाद करीब 11 बजे वह वापस आए तो घर में आग की बदबू आ रही थी। इस बीच बुटीक में जाकर देखा तो आग की लपटें उठ रही थी। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सुचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शहाब खां ने बताया कि सरकार की ओर से ओडीओपी के तहत एक दुकान शंकरपुर में अलॉट की गई है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों के आर्डर भी रहते है। इस आग से कपड़े और सारा सामान जल गया है। आग से बीस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।