फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मकान से नकदी और चांदी के जेवर चोरी करने में प्राथमिकी

Tue, 27 Oct 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। टांडा गांव में अनवा गांव रोड स्थित सड़क किनारे बने त्रिलोकी के मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। त्रिलोकी का आरोप है कि सुबह जागने पर घटना का पता लगा। आरोप है कि 24 और 25 अक्तूबर की रात किसी समय अज्ञात चोर उनके मकान में घुस गए। चोर एक थैले में रखे 80 हजार रुपये और दूसरे थैले में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा एक बैग में रखी चांदी की एक हंसली और दो पाजेब भी गायब मिलीं। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें