फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हादसे में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 31 Oct 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। पत्नी को मायके से बुलाने जा रहे एक बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


खंजीपुरा गांव निवासी सौरभ 16 अक्तूबर को अपनी पत्नी प्रीति यादव को सैफनी के लखन ताजपुर से बुलाने जा रहे थे। उसी दिन शाम करीब 7:30 बजे राणा शुगर मिल से लगभग 500 मीटर आगे सैफनी की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें