फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ रिपोर्ट

सार

पुलिस ने इस मामले में युवकों पर दुष्कर्म और दो अन्य लोगों पर गाली गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी एक कॉलेज में पढ़ने जाती है। इस दौरान युवक अपने एक साथी के साथ उसके घर में घुस आया और उनकी बेटी साथ दुष्कर्म किया। आरोप है शिकायत पर आरोपी युवकों के पिता ने पंचायत कर मामले को दबाने की नसीहत देते हुए गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने दो युवकों पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने और मामले की शिकायत करने पर युवकों के परिजनों पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में युवकों पर दुष्कर्म और दो अन्य लोगों पर गाली गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी एक कॉलेज में पढ़ने जाती है। उसकी बेटी की एक सहेली के भाई का उसके घर आना जाना था। आरोप है कि चार सितंबर को वह पत्नी के साथ अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने गए हुए थे। उस वक्त उनकी बेटी घर में अकेली थीं। इस दौरान युवक अपने एक साथी के साथ उसके घर में घुस आया और उनकी बेटी साथ दुष्कर्म किया। इस बीच शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख फोटो वायरल और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई तो इस पर ग्रामीण ने युवकों के पिता से मामले की शिकायत की। आरोप है शिकायत पर आरोपी युवकों के पिता ने पंचायत कर मामले को दबाने की नसीहत देते हुए गाली गलौज करने लगे। पुलिस ने इस मामले में ग्रामीण की तहरीर पर दो युवकों पर दुष्कर्म और दो अन्य लोगों पर गाली गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। शहजादनगर थाना प्रभारी शरद पवार ने बताया कि तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें