फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एक महिला द्वारा दो लोगों पर उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को एसपी अंकित मित्तल से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र का मजमून जानकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पत्र में महिला ने पुलिस से गुहार लगाई थी कि उसके इकलौता बेटे को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे वह रोजे रख रहा है और धर्म परिवर्तन की बात कर रहा है। महिला का बेटा कारचोब का काम करता है। मामले में युवक की मां ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद एसपी ने पुलिस को जांच के आदेश दे दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने जांच की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कोतवाली थानाक्षेत्र निवासी मौलवी गुलवेज और अजीतपुर बाजार निवासी नदीम अहमद के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली इंस्पेक्टर कृष्णअवतार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें