फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। सेल्समैन की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शाहबाद के मोहल्ला कानून गौयान निवासी दीपक मधुपुरी की देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। मंगलवार 25 जनवरी की रात दीपक के भाई के फोन पर एक कॉल आई थी, जिसमें उसके भाई के मधुपुरी गांव के निकट घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी गई थी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से दीपक को शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे थे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में दीपक के भाई शिव शंकर की तहरीर के आधार पर मधुपुरी गांव के मटरू बाइस्तवा के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या करने) के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सैफनी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें