फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधिवक्ता को धमकाया दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगापुर में एक अधिवक्ता को दो लोगों ने धमकाया। साथ ही उनके साथ मारपीट की। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। क्षेत्र के गंगापुर निवासी अधिवक्ता केएल सैनी की ओर से सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उनके अनुसार वह 20 मार्च को सुबह के वक्त कचहरी जा रहे थे। रास्ते में संजीव और विष्णु ने उन्हें रोक लिया और उनसे गाली गलौज की। विरोध करने पर उनसे धक्का-मुक्की की। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि गंगापुर निवासी संजीव व विष्णु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें