फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हादसे की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की जान जाने के मामले में एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शहजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी गुड्डू सागर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका भाई राहुल 25 दिसंबर की रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। नैनीताल हाईवे पर नवीन मंडी के पास न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से उनके भाई की बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण उनके भाई की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, तहकीकात की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें