फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Aug 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया (रामपुर)। खजुरिया पुलिस ने अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के कस्बा पीपली कस्बे के मोहल्ला भगवान नगर कॉलोनी निवासी नवनीत कौर पत्नी जसवीर सिंह ने खजुरिया थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी पैतृक संपत्ति ग्राम अहरोला में है। आरोप है कि भोट निवासी चाचा पलविंदर सिंह, चाची प्रदीप कौर, चचेरे भाई हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह व मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी ख्यालीराम ने धोखाधड़ी कर उनकी संपत्ति हड़प ली। आरोप है कि सभी लोगों ने उनके पिता रणजीत सिंह को शराब पिलाकर अपने वश में कर लिया। भाई अमनदीप सिंह को जहर देकर मार दिया। मां को घर से निकाल दिया। बुजुर्ग दादा हरभजन सिंह का कोई वारिस न बताकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दानपत्र पंजीकृत करा दिया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें