फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन रजिस्ट्रार समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

सार

फर्जी वसीयत बनाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में गंज थाना की पुलिस ने तत्कालीन रजिस्ट्रार समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संभल निवासी निकहत राना का कहना है कि उनकी मां एक प्रसिद्ध डॉक्टर थीं। उसका कहना है कि उक्त लोग उसकी मां की संपत्ति को इस फर्जी वसीयत के आधार पर हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। फर्जी वसीयत बनाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में गंज थाना की पुलिस ने तत्कालीन रजिस्ट्रार समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह रिपोर्ट एडीजी बरेली के आदेश पर दर्ज की है।
विज्ञापन

संभल निवासी निकहत राना का कहना है कि उनकी मां एक प्रसिद्ध डॉक्टर थीं। वो ठाकुरद्वारा की चेयरमैन भी रही थीं। वो अपने माता-पिता की एकलौती संतान हैं। उनकी मां की रामपुर में जमीन है। उनकी मृत्यु के बाद जब उन्होंने संपत्ति की देखभाल की कमान संभाली तो पता चला कि चार लोगों ने 23 सितंबर 2016 को तत्कालीन रजिस्ट्रार से साठगांठ कर उसकी मां की संपत्ति की वसीयत अपने नाम करा ली। वसीयत पर उसकी मां के अंगूठे के निशान भी फर्जी लगे हुए हैं। उन्होंने उक्त हस्ताक्षर एक्सपर्ट से भी सत्यापित करा लिए हैं,जिसमें हस्ताक्षर फर्जी होने की बात सामने आई है। उसका कहना है कि उक्त लोग उसकी मां की संपत्ति को इस फर्जी वसीयत के आधार पर हड़पना चाहते हैं। निकहत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में तत्कालीन रजिस्ट्रार के साथ-साथ नादरबाग की मंडैया निवासी शहनाज फात्मा, महबूब खां, महफूज खां, शोएब और मेहनाज जहां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें